उधमपुर। पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने संगूर चौक से 50 ग्राम चिट्टे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को संगूर चौक पर लगाए एक नाके के दौरान पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे एक युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पुलिस ने 50 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान राहिल दीप सिंह निवासी वार्ड पांच बाडे़यां, उधमपुर के रूप में हुई है।