उधमपुर। शहर के जखैनी इलाके से पुलिस ने एक ट्रक से 10 किलो भुक्की के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने ट्रक नंबर जेके 02 एजे-2739 को जखैनी इलाके में तलाशी के लिए रोका। इस दौरान 10 किलो भुक्की बरामद की गई। इस आरोप में पुलिस ने ट्रक चालक पुरुषोत्तम कुमार निवासी फ्लाटा, उधमपुर को गिरफ्तार किया है।