चिनैनी। कस्बे के मुख्य बस अड्डे पर छोटे वाहन बस और मेटाडोर चालकों के लिए समस्या का सबब बने हुए हैं। उन्हें वाहन को खड़ा करने सहित अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
चालक सुरेंद्र, गिरधारी लाल व सुदेश आदि ने बताया कि मुख्य बस अड्डे पर रोजाना विभिन्न रूटों से काफी संख्या में यात्री वाहनों की आवाजाही होती है। उन्हें वाहन खड़ा करने के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है। क्योंकि मुख्य बस स्टैंड यात्री वाहनों के लिए है, लेकिन मुख्य चौक से बस स्टैंड तक जाने के लिए भी कई बार आधा घंटा लग जाता है। बस स्टैंड में छोटे वाहन पार्क होते हैं और उन्हें वाहन खड़े करने व मोड़ने के लिए जगह नहीं मिलती है। इससे जाम की स्थिति भी उत्पन्न होती रहती है। ऐसे में नगर कमेटी को बस स्टैंड पर पार्क होने वाले छोटे वाहनों को लेकर कोई ठोस कदम उठाना चाहिए, जिससे यात्री वाहन चालकों को दिक्कत न हो।