किश्तवाड़। जिले में मंगलवार को कोरोना के सात नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सभी स्थानीय हैं। इसके साथ ही छह लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। किश्तवाड़ में संक्रमितों का आंकड़ा 4349 पहुंच गया है, जिनमें से 4183 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, महामारी के चलते 41 लोगों की जान जा चुकी है। जिले में मौजूदा समय में 125 मामले शेष हैं।