किश्तवाड़। जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमण के छह नए मामले सामने आए हैं और एक व्यक्ति ने महामारी को मात देने में कामयाबी पाई है। मौजूदा समय में 36 मामले शेष हैं। नए मामले आने से जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 4660 पहुंच गया है, जिनमें से 4580 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। महामारी की चपेट में आने से 44 लोगों की मौत हुई है।