किश्तवाड़। किश्तवाड़ पुलिस ने शराब के अवैध तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए वीरवार को एक व्यक्ति को शराब की 12 बोतल के साथ गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान जानकी नाथ निवासी टागूड के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर दीपक डोगरा के नेतृत्व में पीपी शालीमार ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान जम्मू से किश्तवाड़ की ओर आ रहे इनोवा वाहन (जेके02बीजे-9444) को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से शराब की 12 बोतल बरामद हुईं। इस संबंध में किश्तवाड़ थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।