फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मियां बाग में मेटाडोर पलटी, छह जख्मी

Wed, 28 Oct 2015 01:49 AM IST
ब्यूराे/अमरउजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर से पांच किलोमीटर दूर मियां बाग क्षेत्र में उधमपुर आ रही मेटाडोर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे हादसे में सयाल क्षेत्र में घर से सब्जी लेने निकले युवक संजय कुमार की बाइक फिसल गई, जिससे वह घायल हो गया। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार देर शाम को तनाल से उधमपुर की ओर आ रही मेटाडोर जैसे ही मियां बाग क्षेत्र पहुंची कि चालक का नियंत्रण गाड़ी से हट गया। बताया जाता है कि मेटाडोर की गति काफी तेज थी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी और खुद भी राहत कार्य में जुट गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

घायलों में मनू कृष्ण निवासी सतैनी, शाम लाल व कौशल्या देवी निवासी गढी, पवन सिंह व राजेश निवासी जोहनू, राजेंद्र निवासी दंदयाल के रूप में हुई है। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें