फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसों में छह घायल

Fri, 28 Nov 2014 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में दो सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। इनमें से चार घायलों को जम्मू रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार शाम चार बजे के करीब टोल्डी नाले पर विपरीत दिशा में आ रहे टैंकर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों में सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि टैंकर में सुरजीत सिंह निवासी बाड़ी ब्राह्मणा और गुरचरण सिंह निवासी आरएसपुरा सवार थे। जबकि ट्रक में खुर्शीद भट और रईस अहमद निवासी अनंतनाग सवार थे।

दोनों वाहनों की टक्कर के कारण उधमपुर श्रीनगर हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने तुरंत चारों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जबकि गाड़ियों को भी सड़क के किनारे कर दिया गया। इनमें से दो घायलों रईस अहमद और गुरचरण सिंह की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें जम्मू रेफर कर दिया।
विज्ञापन


दूसरी तरफ नगर के सतेनी क्षेत्र में भी मेटाडोर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण बाइक पर सवार दो युवकों को गंभीर चोटें आई। गंभीर चोटों के कारण उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उनकी हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने उन्हें जम्मू रेफर कर दिया। पुलिस ने मेटाडोर को भी सीज कर लिया है और घायलों के बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें