संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। किश्तवाड़ जिले में मंगलवार को मौसम का मिजाज पूरे दिन बदलता रहा। सुबह बारिश के साथ दिन की शुरुआत हुई, फिर हल्की बर्फबारी हुई, और दोपहर में सूरज निकल आया। मगर शाम होते-होते फिर से आसमान बादलों से घिर गया।
जानकारी के अनुसार उपमंडल मढ़वा के वाड़वन इलाके के ऊपरी क्षेत्रों में करीब 6 फुट बर्फ जमा हो चुकी है, जबकि पाडर के गांधारी और मचैल इलाकों में भी साढ़े तीन फुट से अधिक बर्फ पड़ी है। इससे इन इलाकों में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है, और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।