फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में छह गिरफ्तार, हेरोइन और हथियार बरामद

Wed, 07 Oct 2026 01:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रियासी पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 21.09 ग्राम हेरोइन, एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन और हथियार बरामद किए हैं।
कटड़ा पुलिस थाना टीम गुनी परथल क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी सरकारी मिडिल स्कूल के पास कुछ लोग संदिग्ध परिस्थितियों में दिखे। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर सभी छह आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में संजय कुमार निवासी डीडी पंगल, रवि कुमार निवासी अघर जिट्टो, मोहन सिंह निवासी डीडी पंगल, विक्रम सिंह निवासी डीडी पंगल तथा परथल निवासी सगे भाई रणधीर सिंह और प्रदीप सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इनमें से कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले भी एफआईआर दर्ज हैं। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी बारीकी से जांच कर रही है ताकि इस अवैध धंधे पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें