फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लेजल राय बचपन से सीख रही संगीत, प्लेबैक सिंगर बनना लक्ष्य

Wed, 25 Oct 2023 12:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता के तीनों विजेताओं ने रखे अपने विचार
विज्ञापन

कटड़ा । धर्मनगरी के योग आश्रम परिसर में हाल ही में संपन्न हुई अखिल भारतीय भेंट प्रतियोगिता चंडीगढ़ के सेक्टर 125 में खरड़ की रहने वाली लेजल राय के नाम रही। लेजल राय ने बताया कि उन्हें संगीत की शिक्षा बचपन से ही अपने पिता राजू राय से मिली, वह घर पर संगीत की शिक्षा लगातार विद्यार्थियों को दे रहे हैं। उसने कहा कि 3 साल की उम्र से ही संगीत की शिक्षा ग्रहण कर रही हूं।
लेजल राय (15) ने कहा कि प्ले बैक गायक बनने को लेकर कड़ी मेहनत जारी रखूंगी। लेजल राय ने पहली बार अखिल भारतीय भेंट प्रतियोगिता में भाग लिया है। लेजल राय इससे पहले स्टार प्लस पर प्रसारित शो तारे जमीन पर में रनरअप रही हैं, जबकि जीटीवी पर प्रसारित सारेगामापा प्रतियोगिता में पहले 10 स्थान में शामिल हुई है।
विज्ञापन

मां वैष्णो देवी की कृपा से अगली बार जरूर जीतूंगा प्रतियोगिता : अनमोल राजा
कटड़ा । अखिल भारतीय भेंट प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे मोहल्ला दीप नगर फगवाड़ा रोड होशियापुर के अनमोल राजा (16) का कहना है कि वह अपनी मेहनत निरंतर जारी रखेंगे। अनमोल राजा इससे पहले भी 2017 व 2018 में प्रतियोगिता में रनरअप रहे थे। अनमोल राजा के पिता विक्रम राजा ने बताया कि अमोल राजा को संगीत की शिक्षा वह खुद ही बचपन से दे रहे हैं।
अनमोल निरंतर गायकी की बारीकियां सीख रहा है। अनमोल राजा के पिता खुद गायक हैं और अक्सर जागरण आदि में अपने भजन तथा भेंट आदि प्रस्तुत करते हैं। विक्रम राजा ने कहा कि उनका बेटा मेहनत लगातार जारी रखेगा और मां वैष्णो देवी की कृपा बनी रही तो अगले वर्ष विजेता बनकर उभेगा।
विज्ञापन

मां वैष्णो देवी की कृपा अवश्य होगी : सुखजिंदर सिंह।
कटड़ा। धर्मनगरी में अखिल भारतीय भेंट प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहे पंजाब के सुखजिंदर सिंह ने कहा कि मां वैष्णो देवी की कृपा अवश्य उन पर बरसेगी जिसको लेकर अपनी मेहनत लगातार जारी रखेंगे। सुखजिंदर सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य इस प्रसिद्ध भेंट प्रतियोगिता को जितना है जिसको लेकर लगातार प्रयास करते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें