फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ऑपरेशन जोफर में असाधारण योगदान पर मजालता के एसआई अब्दुल सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/मजालता। भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ऑपरेशन जोफर के दौरान असाधारण योगदान और उत्कृष्ट भूमिका निभाने के लिए मजालता थाने के सब-इंस्पेक्टर अब्दुल सत्तार चौधरी को कमेंडेशन डिस्क प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें अदम्य साहस, कर्तव्य निष्ठा और पेशेवर दक्षता के लिए दिया गया। एसआई अब्दुल सत्तार ने सुरक्षा बलों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने एसआई चौधरी के योगदान की सराहना की। एसआई चौधरी काफी समय से रामनगर और मजालता से आंतक के सफाये को लेकर महत्वपूर्ण काम कर रहे थे। इससे पहले वे डीजीपी मेडल से भी सम्मानित किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें