उधमपुर। सरकारी महिला काॅलेज उधमपुर में वित्तीय साक्षरता विषय पर शुक्रवार को जागरूकता व्याख्यान करवाया गया। मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त वाणिज्य प्रोफेसर पवन गुप्ता ने वर्तमान के गतिशील आर्थिक परिवेश में वित्तीय साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही व्यक्तिगत बजट, बचत, जिम्मेदार खर्च तथा वित्तीय योजना जैसे आवश्यक विषयों पर चर्चा की। प्राचार्य डॉ. नलिनी पठानिया ने कहा कि जागरूकता व्याख्यान से छात्राओं को व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में सूचित वित्तीय निर्णय लेने में सहायता मिलेगी।कार्यक्रम का समापन औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ जिसमें संसाधन व्यक्ति, अतिथियों, संकाय सदस्यों एवं छात्राओं के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया। संवाद