फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: श्राइन बोर्ड ने खेल कांप्लेक्स में उत्साह के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

विज्ञापन
श्राइन बोर्ड के खेल परिसर में येागा करने पहुचे बच्चे व अन्य संवाद
विज्ञापन
कटड़ा । श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के सहयोग से श्री माता वैष्णो देवी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में योग दिवस उत्साह और जोश के साथ मनाया। योग को व्यक्तिगत परिवर्तन और सामाजिक कल्याण के लिए एक शक्तिशाली उपकरण के रूप में बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने कहा कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में श्राइन बोर्ड ने कटड़ा में एक खेल परिसर की स्थापना की है । जिसमें अब अन्य खेल गतिविधियों के साथ-साथ योग सत्र भी आयोजित किए जाते हैं। इस कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा कॉमन योग प्रोटोकॉल सीवाईपी के अनुसार योग और ध्यान सत्रों की एक शृंखला आयोजित की गई।
बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों, खिलाड़ियों, छात्रों, प्रमुख नागरिकों और स्थानीय निवासियों सहित कई प्रतिभागियों ने बेहतर स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के लिए योग और ध्यान का अभ्यास करने के लिए एक साथ आए। मुख्य कार्यक्रम के पूरक के रूप में श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस एसएमवीडीआईएमई, कक्ड़याल में भी योग सत्र आयोजित किया गया जिसमें कार्यकारी निदेशक की उपस्थिति में संकाय सदस्यों, वरिष्ठ निवासियों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने भाग लिया। भवन और अर्धकुंवारी में भी इसी तरह के योग सत्र आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें