फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: श्री सरथल देवी जी यात्रा 21 से, गौरी शंकर मंदिर से निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Tue, 14 Jul 2026 01:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किश्तवाड़। श्री सरथल देवी जी यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं हर हाल में सुनिश्चित करें। बैठक में जानकारी दी गई कि श्री अष्टादशभुजा माता सरथल देवी जी को समर्पित यह वार्षिक यात्रा इस वर्ष 21 से 23 जुलाई तक आयोजित की जाएगी जिसकी शुरुआत 21 जुलाई को दोपहर 2 बजे गौरी शंकर मंदिर सरकूट से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के साथ होगी।
उपायुक्त ने पुलिस विभाग को तीनों दिनों तक पूरे यात्रा मार्ग पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए निर्बाध पेयजल आपूर्ति, पानी के टैंकरों की तैनाती, लगातार बिजली व्यवस्था, चिकित्सा शिविरों की स्थापना और एंबुलेंस के साथ-साथ अग्निशमन वाहनों को तैयार रखने के लिए कहा गया है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग को हस्ती से सरथल तक के सड़क मार्ग की मरम्मत का काम तुरंत पूरा करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

ट्रैफिक जाम से बचने के लिए डायवर्जन प्लान लागू करें
परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एआरटीओ किश्तवाड़ को निर्देश दिए गए हैं कि वे श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त संख्या में फिट गाड़ियों की व्यवस्था करें और ट्रैफिक जाम से बचने के लिए उचित डायवर्जन प्लान लागू करें। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए पॉलीथीन के इस्तेमाल पर सख्त पाबंदी लगाने तथा पर्याप्त डस्टबिन रखने के निर्देश ग्रामीण विकास विभाग को दिए गए हैं। साथ ही, बाजार में कालाबाजारी और अधिक मूल्य वसूली को रोकने के लिए अधिकारियों की एक विशेष समिति को लगातार चेकिंग करने के आदेश दिए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को सही दामों पर सामान मिल सके। उपायुक्त ने सभी से यात्रा की धार्मिक गरिमा बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन

बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में पीओ आईसीडीएस ऋषि कुमार शर्मा, सीईओ केडीए कैसर भवानी, एसीआर मोहम्मद इदरीस लोन, एआरटीओ तस्लीम वानी, डीएसएचओ डॉ. जमील नासिर, पीडब्ल्यूडी (आर एंड बी) के अधिकारी, बीएमओ किश्तवाड़, श्री सरथल देवी जी प्रबंधन परिषद के उपाध्यक्ष संजीव परिहार सहित अन्य अधिकारी और परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें