- खामियाजा भुगत रही है 60 हजार की आबादी
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ब्लॉक पंचैरी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 60 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए तीन प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बनाए गए हैं। जबकि सब सेंटर, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के अलावा डिस्पेंसरी को मिला कर 24 केंद्र हैं। यहां डॉक्टरों व स्टाफ की कमी के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के मुताबिक ब्लॉक पंचैरी में पीएचसी मौंगरी, पीएचसी लांदर व पीएचसी पंचैरी हैं। लेकिन हैरानी की बात है कि मौंगरी में एमबीबीएस डाॅक्टर का पद खाली पड़ा हुआ है।अन्य केंद्रों पर पैरामेडिकल स्टाफ, फार्मासिस्ट, फीमेल मल्टीपर्पज वर्कर्स के अलावा लैब तकनीशियन की भी कमी है। स्टाफ की कमी का खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों को उपचार के लिए मजबूरन जीएमसी उधमपुर आना पड़ रहा है। कई केंद्रों पर लैब तकनीशियन न होने के कारण मरीजों को बाहर से महंगे स्ट करवाने पड़ रहे हैं।
पीएचसी व अन्य केंद्रों पर थायराइड टेस्ट की सुविधा नहीं
कई पीएचसी व सब सेंटरों पर थायराइड टेस्ट की सुविधा नहीं है। गर्भवती महिलाओं के लिए ये टेस्ट महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि पूरे नौ माह तक डाॅक्टर की ओर से गर्भवती के कई बार थायराइड के टेस्ट करवाए जाते हैं। महिलाओं को प्राइवेट क्लीनिक में जाकर टेरूट करवाने पड़ रहे हैं।
कोट....
ब्लॉक में स्टाफ की कमी को लेकर उच्च अधिकारियों को लिखित में भेजा है। पीएचसी मौंगरी में एमबीबीएस डाॅक्टर का पद भरने के लिए भी लिखा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही ब्लॉक में स्टाफ की कमी को पूरा कर दिया जाएगा।
- डॉ. शफकत जरगर, बीएमओ