फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शॉर्ट सर्किट से बाड़े में लगी आग, दम घुटने से आठ भेड़ें, गाय व कुत्ते की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- रामनगर के लड़ाना गांव की घटना, कमरे से बच्चों को सकुशल बाहर निकाला
विज्ञापन

रामनगर। लड़ाना गांव में शॉर्ट सर्किट के कारण बाड़े में आग लग गई और आठ भेड़ें सहित गाय व कुत्ते की दम घुटने से मौत हो गई। हादसे में परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए।घटना बुधवार देर शाम आठ बजे की है। पंचायत लड़ाना मोहल्ला कल्होटे के पीड़ित कृष्ण चंद ने बताया कि रोज की तरह बुधवार शाम सात बजे रसोई में खाना खाने के लिए बैठे थे। एक घंटे के बाद बिजली की आंख मचौली शुरू हो गई।
विज्ञापन

इसी बीच बाड़े से धुंआ निकलने लगा। वह दौड़ कर बाहर गया तो देखा कि बाड़े में आग लगी थी। आनन-फानन में सभी सदस्यों को बाहर निकालने की कोशिश की। कमरे में बेटे के दोनों बच्चे सो रहे थे। सबसे पहले उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, फिर बहू और पत्नी बाहर निकले। दोनों बेटों मजदूरी के लिए गए हुए थे। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। आग पर काबू पाने के लिए किसी ने पानी तो कोई मिट्टी फेंक रहा था। वह किसी तरह दरवाजा तोड़कर अंदर गए, जहां सिर्फ धुंआ था। दम घुटने के कारण भेड़ों, गाय और एक कुत्ते की मौत हो चुकी थी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ने बताया कि पशुओं के मरने से लाखों का नुकसान हुआ है। परिवार का पालन पोषण अब मुश्किल हो गया। उन्होंने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें