फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहड़ी-फड़ी पर कपड़े-जूते बेचने से दुकानदार भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। बाजार में रोटेशन का विरोध दुकानदारों ने सड़कों पर उतर कर करना शुरू कर दिया है। सोमवार को बाजार में जब दुकानदारों ने रेहड़ियों व फड़ियों पर कपड़े व जूते बिकते देखे तो प्रशासन व व्यापार मंडल की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा। दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन और व्यापार मंडल दुकानदारों को बेवकूफ बनाया जा रहा है। उनकी मांग है कि व्यापार के चुनाव दोबारा से करवाए जाएं।
विज्ञापन

रोटेशन के अनुसार सोमवार को बाजार में कपड़े व जूतों की दुकानें बंद रखी थी, लेकिन गोल मार्केट के अंदर ही कुछ रेहड़ी व फड़ी वालों ने कपड़े व जूते बेचना शुरू कर दिया। जब इसका दुकानदारों को पता चला तो इसका विरोध करते हुए सड़कों पर उतर आए। तरुण दरमानिया, दलीप अरोड़ा व अन्य दुकानदारों ने कहा कि प्रशासन और व्यापार मंडल की कार्यप्रणाली समझ में नहीं आ रही है। एक तरफ तो सभी को रोस्टर के हिसाब से दुकानों को खोलने की बात कर रहे हैं तो दूसरी तरफ बाजार में सरेआम रेहड़ियों व फड़ियों पर कपड़े व जूते बेचे जा रहे हैं। इनको रोकने के लिए कोई भी प्रशासन व पुलिस का अधिकारी सामने नहीं आ रहा है। इतना ही नहीं व्यापार मंडल के महासचिव नवीन कुमार ने भी अपनी रेडीमेड की दुकान को खोल कर काम करना शुरू कर दिया है।
सभी नियम और रोटेशन केवल गोल मार्केट के दुकानदारों के लिए हैं। अगर गोल मार्केट में कोई दुकान खुलती है तो तुरंत प्रशासन की टीम आकर उनकी दुकान को सीज कर देती है, लेकिन व्यापार मंडल के पदाधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उनकी मांग है कि व्यापार के महासचिव तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें। इसके साथ प्रशासन बाजार में रोटेशन के हिसाब से दुकानों को खुलवाए। जो रोटेशन के हिसाब से दुकानें नहीं खोलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए या फिर सभी को हर रोज दुकानें खोलने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें