फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: व्यापार मंडल की बैठक में दुकानदारों की समस्याओं पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी की अध्यक्षता में मंडल कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें दुकानदारों को आ रही परेशानियों पर विचार-विमर्श किया गया। दुकानदारों ने शहर में पार्किंग की समस्या से प्रधान को अवगत कराया।
विज्ञापन

कई दुकानदारों ने शहर के विभिन्न जगहों पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाने का मुद्दा उठाया। बस स्टैंड के दुकानदारों ने स्टैंड पर अवैध तरीके से लगनी वाली रेहड़ी व फड़ी पर अंकुश लगने पर खुशी का इजहार किया तो कइयों ने अति व्यस्त बाजारों में दुकानों के आगे रेहड़ी-फड़ी लगने से होने वाली समस्या का समाधान करवाने की मांग की। प्रधान ने उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही शहर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों व अवैध तरीके से दुकानों के आगे लगनी वाली रेहड़ी व फड़ियों को लेकर वह नगर परिषद के सीईओ से बात करेंगे। बैठक में विजय कुमार, राहुल मगोत्रा, अजय सहगल, नितिन कुमार, रमण कुमार, रमेश गुप्ता, सहित अन्य उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें