रामनगर। गर्मी के मौसम में सभी दुकानदार 19 जून से लेकर 22 जून तक दुकानें बंद रखेंगे। व्यापार मंडल की बुधवार को हुई बैठक में दुकानदारों के लिए चार दिन की छुट्टियां घोषित की गईं। शाम पांच बजे व्यापार मंडल के प्रधान जोगिंदर बंगाथीया की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें दुकानदारों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। व्यापार मंडल के प्रधान ने बताया हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सभी दुकानदारों की सहमति के साथ गर्मी की छुट्टियां घोषित की दी गई हैं। चार दिन तक दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने सभी दुकानदारों से सहयोग देने की अपील की है। संवाद