फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कस्बे में आए दिन दोपहिया वाहन और चार पहिया वाहन चालकों की ओर से यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पुलिस ने इन वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गए। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने के लिए उन्हें जागरूक भी किया गया। बुधवार रामनगर के थाने के बाहर पीएसआई बुआ दित्ता, पीएसआई सतनाम बाजवा की ओर से नाका लगाया गया। हर आने जाने वाले वाहन के दस्तावेज की जांच की गई। लोगों से कहा गया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करें और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट बांधें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें