फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बस अड्डे पर गड्ढों से राहगीर व दुकानदार परेशान

विज्ञापन
बस अड्डे पर पड़े हुए गड्ढे। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। स्थानीय बस अड्डे पर गड्ढों के कारण राहगीरों के साथ स्थानीय दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों ने नगर परिषद के अधिकारियों से मांग की है कि इन गड्ढों को जल्द से जल्द भरा जाए।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार गौरी शर्मा, सोनू पंडोह व राजू गुप्ता ने बताया कि मुख्य बाजार की तरफ जाने वाले रास्ते पर जनरल जोरावर सिंह चौक के पास जम्मू-कश्मीर बैंक के बाहर मुख्य बस स्टैंड, मिनी बस स्टैंड व ऑटो स्टैंड के पास काफी गड्ढे हो गए हैं। इस कारण वाहन चालकों को संभल कर गुजरना पड़ता है। खास कर बारिश होने पर काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। दुकानदार इस समस्या से त्रस्त हैं। उन्होंने बताया कि बारिश का पानी गड्ढों में भर जाता है। जब वाहन गुजरते हैं तो दूषित पानी के छींटे दुकानदारों पर गिरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें