उधमपुर में ईद को लेकर शहर के मुखर्जी बाजार में खरीदारी करते लोग।
उधमपुर। सोमवार को मनाई जाने वाली ईद-उल-फितर को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जमकर खरीदारी की। बाजारों में काफी भीड़ देखने को मिली। शहर के विभिन्न बाजारों में रविवार को सारा दिन चहल-पहल रही। लोग कपड़े, मिठाई, फल सहित आदि जरूरत का सामान की खरीदारी करते नजर आए। इस संदर्भ में तारिक शाह का कहना था कि यह मीठी ईद है और समुदाय के लोग नमाज अदा करने के बाद गरीबों व जरूरतमंद लोगों में अपने घर के सदस्यों का निकाला गया फितराना बांटते हैं। संवाद