फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मां के दरबार की सजावट मोह रही मन

विज्ञापन
माता वैष्णो देवी के भवन में की गई सजावट संवाद
विज्ञापन
कटड़ा । माता वैष्णो देवी के दरबार की फूलों से सुंदर सजावट हर श्रद्धालु का मन मोह रही है। फूलों के चयन उनकी व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाता है। मां के दरबार की पवित्रता और सुगंध को बनाए रखने के लिए हर तीन दिन के अंतराल पर फूलों को बदला जाता है।
विज्ञापन

पिछले लगभग 20 वर्षों से सेवा निभा रहे केके शर्मा ने बताया कि देश-विदेश दुर्लभ फूल मंगवाए जाते हैं जिससे दरबार को सजाया जाता है। इस कार्य के लिए लगभग 400 कारीगरों को लगाया जाता है। दरबार की सजावट की तैयारी नवरात्र से लगभग 15 दिन पहले शुरू कर दी जाती हैं। गुलाब, ऑर्किड, लिली, गेंदा सहित अन्य कई विशेष फूल सजावट में शामिल होते हैं जो मां के दरबार की शोभा को चार चांद लगा देते हैं। संवाद
मां गौरी का दिव्य शृंगार देख मंत्रमुग्ध हो गए भक्त
कटड़ा । मां वैष्णो देवी के दरबार में नवरात्र के पहले दिन मां गौरी के दिव्य शृंगार का सुंदर नजारा देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भव्य पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के पुजारियों ने मां को स्वर्ण और रजत आभूषणों से सजाया था। साथ ही विशेष पुष्पों की माला और चंदन से उनका अलौकिक शृंगार किया गया था। मां का यह रूप देखकर भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। मां गौरी के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें