फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम के साथ निकाली गई पिंगला माता की शोभायात्रा, सैंकडों की तादाद में श्रद्धालुओं ने लिया भाग

विज्ञापन
रामनगर: पिंगला माता की शोभायात्रा में शामिल लोग। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
रामनगर। कस्बे के घास मंडी चबूतरा में पिंगला माता अखंड ज्योति कमेटी द्वारा पिंगला माता की शोभायात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। इसमें विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। यात्रा मुख्य बाजार, बस अड्डे, कस्बे का चक्कर लगाते हुए वापस घास मंडी में संपन्न हुई। यात्रा में शामिल भक्तजनों ने माता के जयघोष से पूरे कस्बे का वातावरण भक्तिमय कर दिया। जगह जगह पर शोभायात्रा का स्थानीय लोगों ने फूलों से स्वागत किया। पिंगला माता अखंड ज्योति कमेटी के संयोजक विनय जंडियाल ने बताया कि रविवार सुबह 7 बजे माता पिंगला देवी के भवन की ओर 36वीं छड़ी यात्रा रवाना होगी। लोगों से अपील है कि छड़ी यात्रा में शामिल होकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें