चिनैनी में झांकी के दौरान बाल हनुमान का रूप धारण किए हुए बालक:- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। कस्बे के देवी द्वारा मंदिर से बुधवार को शोभायात्रा निकाली गई, जो कस्बे के बीच से होती हुई वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें वीर हनुमान और अन्य देवी देवता के रूप बनाए गए थे। देवी द्वारा से गणेश वंदना के साथ शुरू हुई यात्रा गणेश चौक से होते हुए रामलीला चौक, मेन बाजार और बस स्टैंड पहुंची। यहां भक्तों ने भजन कीर्तन किए। इस दौरान कई स्थानों पर झांकी का स्वागत भी किया गया। बस स्टैंड से शोभा यात्रा गली बाजारों से होती हुई वापस देवी द्वारा पहुंची, जहां देर शाम तक कीर्तन जारी रहे। संवाद
चिनैनी में झांकी के दौरान माता के विभिन्न स्वरूप व बाल हनुमान:- संवाद- फोटो : UDHAMPUR