फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: श्रीराम व मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों से सजी देविका नगरी

विज्ञापन
रामनवमी के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभा यात्रा में सजे नन्हें क्लाकार।
विज्ञापन
- रामनवमी के उपलक्ष्य पर शहर में धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा
विज्ञापन

उधमपुर। सनातन धर्म सभा की ओर से रामनवमी के उपलक्ष्य में शनिवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, शैक्षिक संस्थाओं के सदस्य अपनी मनमोहक और आकर्षक झांकियों के साथ इसमें शामिल हुए।
शोभायात्रा सनातन धर्म सभा के चबूतरा बाजार स्थित कार्यालय के बाहर वैदिक मंत्रों के बीच पूजा-अर्चना के साथ शुरु हुई। इसमें भगवान राम और मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूप की झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा में महिलाएं, पुरुष और स्कूली बच्चे शामिल हुए जो भजन गायन और मां दुर्गा की स्तुति में श्लोक का उच्चारण करते नजर आए। शोभायात्रा मेन बाजार, गोल मार्केट, मुखर्जी बाजार, रामनगर चौक, कोर्ट रोड, सलाथिया चौक, रामनगर चौक, अस्पताल मार्ग से होते हुए सैलें तालाब में पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

विभिन्न स्थानों पर लोगों की ओर से खाने-पीने की वस्तुओं के स्टॉल लगाए गए थे। इस बार शोभायात्रा में राम कला केंद्र चबूतरा बाजार, सनरेज चिल्ड्रन इंस्टीट्यूट, शीतला मंदिर चबूतरा बाजार, एकल अभियान, श्री हरि मंदिर रथ उत्सव विभाग, ब्रह्मर्षि बावरा शांति विद्या पीठ, हिमालयन मॉडल एकेडमी, इस्काॅन मंदिर, जेके पब्लिक स्कूल, लिटिल एंजल लीड स्कूल, एवरग्रीन पब्लिक स्कूल, हैप्पी मॉडल हायर सेकेंडरी, ब्रह्माकुमारी योग संस्थान भारत नगर, लिटिल एंजल लीड स्कूल की झांकियां शामिल रहीं।
विज्ञापन

इस दौरान उधमपुर पश्चिम क्षेत्र के विधायक पवन गुप्ता, उधमपुर पूर्वी क्षेत्र के विधायक आरएस पठानिया, चनैनी-घोरड़ी के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया, जिला कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान नेता सुमित मगोत्रा, विक्रम सिंह सलाथिया, संजय भूषण, डाॅ.जोगेश्वर गुप्ता, डीएसपी हेडक्वार्टर प्रहलाद सिंह आदि मौजूद रहे। सनातन धर्म सभा के प्रधान विक्रमादित्य नेे शोभायात्रा में सहयोग देने के लिए सभी लोगों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें