फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना ने यूईईडी के खिलाफ किया प्रदर्शन कर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शिवसेना के जिला प्रधान संजीब कुमार की अध्यक्षता में वीरवार को यूईईडी के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इसमें शहर में अव्यवस्थित ढंग से सीवरेज लाइन बिछाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जिला प्रधान ने कहा कि यूईईडी की ओर से शहर में जो सीवरेज लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है वह सही तरीके से नहीं हो रहा है। इससे आम जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जो चैंबर बनाए गए हैं वह ब्लॉक हो गए हैं। जो बजरी डाली गई है, वह भी पूरी तरह से बैठ गई है। इस वजह से वाहन इनमें धंस रहे हैं। निर्माण कार्य से पानी के पाइप क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। काम कछुआ चाल से जारी है। बारिश में पूरे शहर में कीचड़ फैल जाता है। बरसात का मौसम शुरू होने वाला है।
इसलिए अपील है कि काम को जल्द पूरा किया जाए। वहीं, जिन गलियों व सड़कों को उखाड़ा गया है उनकी मरम्मत करवाई जाए। इस मौके पर जिला प्रभारी अश्विनी प्रभाकर, महासचिव अनिल कुमार, विजय कुमार, साहिल कुमार, राजेश भारती, विशाल, इम्तियाज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें