फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार व्यवस्था : शिवखोड़ी में खुद सफाई कर रहे दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी/रनसु। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शिवखोड़ी में सफाई व्यवस्था को लेकर दुकानदारों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। दुकानदारों का आरोप है कि बाजार में नियमित सफाई नहीं होने से उन्हें खुद ही दुकानों के आगे सफाई करनी पड़ रही है। अजीत शर्मा और कुश कोहली ने बताया कि सफाई कर्मचारी सप्ताह में एक-दो बार ही कभी-कभार काम करते नजर आते हैं। तब तक वे दुकानों से आगे की सफाई स्वयं कर चुके होते हैं।
विज्ञापन

कई बार कर्मचारियों से पूछा कि वे किस विभाग के अधीन कार्य करते हैं और नियमित सफाई क्यों नहीं होती लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। दुकानदारों का कहना है कि शिवखोड़ी बाबा की नगरी है जहां देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। ट्रैक पर तो सफाई की जाती है लेकिन बाजार क्षेत्र की अनदेखी हो रही है।
उन्होंने मांग की है कि सफाई व्यवस्था को लेकर जल्द ठोस कदम उठाए जाएं ताकि पूरा क्षेत्र साफ-सुथरा बना रहे। इस संबंध में ब्लॉक डेवलपमेंट अधिकारी अर्जुन राम पॉल ने बताया कि सफाई की जिम्मेदारी श्राइन बोर्ड के पास है। बोर्ड के साथ समन्वय कर जल्द ही व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें