उधमपुर। शिवसेना के वरिष्ठ नेता जितेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में वीरवार को कार्यक्रम का आयोजन कर अनुच्छेद 370 और 35ए की समाप्ति की दूसरी वर्षगांठ का जश्न मनाया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहसिक निर्णय के कारण एक निशान एक विधान का सपना पूरा हो पाया है। यहीं सपना हमारे हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेव ठाकरे का भी था। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री से जम्मू की आवाम के साथ जो वादे किए थे उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने की अपील की। जम्मू की विधानसभा सीटों को बढ़ाया जाए और बेरोजगारी जैसी गंभीर समस्याओं का समाधान किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने जम्मू को अलग राज्य का दर्जा प्रदान किए जाने की भी मांग की। इस मौके पर विनोद कुमार, दलीप अरोड़ा, जोगेंद्र वर्मा, गोपाल शर्मा, रविंद्र खजूरिया आदि उपस्थित रहे।