फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेर ए कश्मीर पुलिस अकादमी में ॐमहिलाओं की सुरक्षाॐ पर जारी 05 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

विज्ञापन
उधमपुर शेर ए कश्मीर पुलिस अकैडमी में आयोजित कार्यक्रम में मोमेंटो देते हुए‘‘ - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शेर ए कश्मीर पुलिस अकादमी में महिलाओं की सुरक्षा पर जांचकर्ताओं के लिए जारी पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। बीपीआर एंड डी नई दिल्ली की ओर से प्रायोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एएसआई से लेकर डीएसपी तक के 20 पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। शनिवार को आयोजित समापन समारोह में अकादमी के उपनिदेशक (आउटडोर) एसएसपी वीके जम्वाल ने कहा कि पाठ्यक्रम को पोक्सो, जेजे एक्ट, आईटी एक्ट जैसे कानून के नवीनतम प्रावधानों का ज्ञान और जांच कौशल को समायोजित करने के लिए डिजाइन किया गया था। इसमें एसएमवीडीयू कटड़ा के स्कूल ऑफ बिजनेस से डॉ. राशि तग्गर, साइबर पुलिस स्टेशन जम्मू के इंस्पेक्टर राकेश शर्मा, जूनियर साइबर सलाहकार नईम अब्बास हमदमी, आदि ने संबंधित विषयों पर ज्ञान दिया। वहीं, उपनिदेशक ने प्रतिभागियों को निर्धारित निर्देशों को अपनाते हुए महिला पीड़ितों के प्रति संवेदनशील रहने की सलाह दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें