शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में प्रमोशन हासिल करने वाले जवान के साथ मौजूद अधिकारी
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शेर ए कश्मीर पुलिस अकादमी में एक रैंक पिनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अकादमी के उप निदेशक (इनडोर) एसएसपी मोहन लाल ने नव पदोन्नत सशस्त्र पुलिस के चयन ग्रेड कांस्टेबल रविंदर कुमार को रैंक प्रदान की। उन्होंने कहा कि नव पदोन्नत अधिकारी समर्पित, मेहनती और ईमानदार है जो दो वर्षों से अकादमी में अपने कर्तव्यों का पालन कर रहा है। पदोन्नति न केवल पुलिस विभाग में काम करने की स्थिति का विकास करती है, बल्कि अपने नए कार्य क्षेत्र में अधिक जिम्मेदारियों और चुनौतियों को भी जोड़ती है। इस मौके पर सहायक निदेशक (क्यू) जाहिद वानी, एडी (आउटडोर) केके शर्मा, निदेशक के निजी सचिव रमेश कटारिया, एडी (प्रशासन) सनमती गुप्ता, आदि उपस्थित रहे। संवाद