फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शन्नो देवी ने शुरू किया स्वरोजगार का सफर, ज्वैलरी बिक्री में बनाई पहचान

विज्ञापन
उधमपुर। शन्नो, वन ग्राम गोल्डन ज्वैलरी शॉप वाली खबर के साथ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। शहर के टी-मोड़ इलाके में वन ग्राम गोल्ड ज्वैलरी नाम से दुकान खोलकर स्थानीय शन्नो देवी ने अपना स्वरोजगार का सफर शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की राह पर कदम बढ़ाया है।
शन्नो देवी का कहना था कि अभी अप्रैल माह में उन्होंने परिवार के सहयोग से अपना यह काम शुरू किया है और आने वाले समय में इसे और विस्तार देने की योजना है।
विज्ञापन

उनका कहना था कि किसी भी स्वरोजगार के लिए पहले मार्केट की तलाश बेहद जरूरी है। इसलिए मार्केट के बदलते ट्रेंड और लोगों की जरूरत को ध्यान में रखकर उन्होंने इस दुकान को खोलने की योजना बनाई थी और आज उनकी यह योजना धरातल पर साकार रूप ले चुकी है। वन ग्राम ज्वैलरी का काम स्वरोजगार के लिए अच्छा विकल्प है। क्योंकि वर्तमान में वन ग्राम गोल्ड ज्वैलरी, स्वर्ण आभूषणों के चाहवानों की पहली पसंद बनती जा रही है।
इस ज्वैलरी में बाहर से 24 कैरेट के एक ग्राम सोने की परत होती है और भीतर दूसरी कोई धातु इस्तेमाल होती है। देखने में इसमें और असली सोने की ज्वैलरी में अंतर लगभग नामुमकिन नजर आता है। असली ज्वैलरी से कई गुणा सस्ती है, ग्राहक इसकी खरीद के पांच साल बाद भी इसे 50 प्रतिशत दाम पर एक्सचेंज करवा सकता है। इसके अलावा इसके चोरी होने का भी अधिक खतरा नहीं हैं। लोगों की इसमें रूचि को देखते हुए मैंने उधमपुर में अपनी दुकान शुरू की है।
विज्ञापन

काफी प्रसन्नता है कि एक महिला होने के बावजूद अपना खुद का स्वरोजगार चला रही हूं और इससे न सिर्फ अपनी सम्मानजनक आजीविका कमा रहीं हूं बल्कि इससे आत्मनिर्भर होने का सुखद अहसास भी हुआ है। वर्तमान समय में लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी को देखते हुए हर महिला को आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें