फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किश्तवाड़ पुलिस ने चोरी के दो मामले सुलझाए

विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में चोरी के आरोपी। 
विज्ञापन
- सात आरोपी गिरफ्तार 3.30 लाख मूल्य की चोरी की लोहे की सामग्री बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। पुलिस ने चौकी डूल और चौकी पडियारना में दर्ज चोरी के दो अलग-अलग मामले सुलझाए हैं। सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 3.30 लाख मूल्य की चोरी की गई लोहे की सामग्री बरामद की गई है।
एसएसपी नरेश सिंह ने बताया कि तीन अगस्त को पुलिस चौकी डूल में पटेल इंजीनियरिंग के डीजीएम ने डूल स्टॉक यार्ड से कीमती निर्माण सामग्री चोरी होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। एसएचओ पीएस किश्तवाड़ इंस्पेक्टर फिरदौस अहमद के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमों ने आईसी पीपी डूल पीएसआई शुभम शर्मा और आईसी पीपी पडियारना पीएसआई मंजीत सिंह की सहायता से डिप्टी एसपी मुख्यालय डॉ. ईशान गुप्ता और एडिशनल एसपी प्रदीप सिंह गोरिया के नेतृत्व में गहन जांच की। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें मुजम्मिल हुसैन, आरिफ हुसैन, जलील अहमद, शाहिद हुसैन सभी निवासी डूल गिरफ्तार किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान चारों आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद लगभग 2085 किलोग्राम वजन की 69 लोहे की प्लेटें बरामद हुईं, जिनकी कीमत तीन लाख आंकी गई। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसमें शब्बीर अहमद निवासी अहंगपुरा, डूल, आकिब हुसैन, अख्तर हुसैन सभी निवासी डूल शामिल हैं। इनकी निशानदेही पर 30,000 मूल्य की छह टूटी हुई लोहे की प्लेटें बरामद की गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें