संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सेरिकल्चर विकास विभाग कार्यालय परिसर में मंगलवार को करीब एक महीने तक चलने वाली कोकून मंडी का आगाज किया गया। पहले दिन सुबह 9 बजे से शुरू हुई कोकून मंडी में शाम 5 बजे तक 162 कीट-पालकों ने भाग लिया। दिनभर में कुल 5926.11 किलो कोकून की बिक्री हुई और इससे 23,94, 175 रूपये की राशि अर्जित हुई। मंडी में पहले दिन की उच्चतम बोली 1460 रूपये प्रति किलोग्राम रही।