फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक क्लब ने शुरू किया जनजागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होते ही वरिष्ठ नागरिक क्लब ने रविवार को शहर में जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। इस दौरान जहां घर-घर जाकर मास्क वितरित किए गए वहीं लोगों को कोविड-19 एसओपी का पाठ पढ़ाया गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक क्लब के प्रधान महादीप सिंह के नेतृत्व में जागरूकता अभियान की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि देश कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है, जो पहले से अधिक घातक है। नए मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लोग कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। हाल के सर्वेक्षण से पता चलता है कि 90 प्रतिशत भारतीय मास्क पहनने की आवश्यकता से अवगत हैं, केवल 44 प्रतिशत ही ऐसा कर रहे हैं।
इस स्थिति को समझते हुए वरिष्ठ नागरिक क्लब उधमपुर ने जागरूकता अभियान और मास्क वितरण कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें निर्देशों का पालन करते हुए क्लब के सदस्य कोरोना वायरस के घातक प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करने के साथ ही घर-घर मास्क वितरित करेंगे। कोरोना से बचने का एकमात्र उपाय टीकाकरण है। इसके अलावा मास्क पहनना, शारीरिक दूरी बनाए रखने के साथ ही नियमित रूप से सैनिटाइजर का उपयोग करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें