फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्ति के बाद समाज सेवा का उपयुक्त मंच है वरिष्ठ नागरिक क्लब : गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। वरिष्ठ नागरिक क्लब, उधमपुर की तरफ से शनिवार को साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सेवानिवृत्त प्रवक्ता (शिक्षा विभाग) जुगल गुप्ता को क्लब में सदस्य के रूप में शामिल किया गया। क्लब के महासचिव राज गुरु, चेयरमैन डॉ. आदर्श, अध्यक्ष महादीप सिंह जम्वाल और अन्य सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
जुगल गुप्ता ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद समाज सेवा का यह मंच सबसे उपयुक्त और प्रभावशाली माध्यम है, जहां वरिष्ठ नागरिक अपने अनुभवों से समाज को दिशा दे सकते हैं। यह मंच उन्हें सेवा के पश्चात जीवन को सार्थकता के साथ जीने का अवसर प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं क्लब के अध्यक्ष महादीप सिंह जम्वाल ने जुगल गुप्ता का स्वागत करते हुए कहा कि हम एक शिक्षित, अनुभवी और समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध व्यक्ति को क्लब में पाकर अत्यंत प्रसन्न हैं। उनके जुड़ने से हमारे मिशन को और मजबूती मिलेगी, जो वरिष्ठ नागरिकों को गरिमा, सक्रियता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से जोड़ता है। हमारा क्लब सामूहिक अनुभव और सेवा भावना पर आधारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें