उधमपुर। जिला पुलिस लाइन में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का सम्मान करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पुलिस के आला अधिकारी व जवानों ने दो मिनट का मौन रखकर उन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के सम्मान में श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में जिला के सभी पुलिस स्टेशनों और अन्य पुलिस प्रतिष्ठानों में दो मिनट का मौन रखा गया। पुलिस लाइन में आयोजित बलिदान सम्मान समारोह का नेतृत्व डीएआर ने किया। समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया। इस माैके पर काफी संख्या में कर्मी माैजूद रहे। संवाद