फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के वाहन से लकड़ी जब्त होने की जांच शुरू

Mon, 18 Jul 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,भद्रवाह
विज्ञापन
logo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेना के दो वाहनों से ले जाई जा रही देवदार की लकड़ी को जब्त करने के मामले में वन विभाग जांच कर रहा है। डीएफओ सरदार टीबी सिंह का कहना है कि अब तक सेना की ओर से कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया है। जब्त ट्रक तथा हिरासत में लिए गए चालकों को सेफ कस्टडी में सेना के कैंपस में ही रखा गया है। उन्होंने बताया कि चूंकि हालात ठीक नहीं हैं, इस वजह से सेना कैंपस में इन्हें रखा गया है।
विज्ञापन


रविवार को वन विभाग को खबर मिली थी कि दो वाहनों में देवदार की लकड़ी जम्मू की ओर ले जाई जा रही है। इस पर डीएफओ सरदार टीबी सिंह के नेतृत्व में टीम ने दोमेल चेक पोस्ट पर दोनों वाहनों को रोका। जांच में इनमें लकड़ी पाई गई।

दोनों वाहन सेना के थे। वाहनों में देवदार की लकड़ी, दरवाजे, खिड़कियां, फर्नीचर आदि भरा था। वाहनों में सवार सेना के लोग कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इसके बाद लकड़ी समेत दोनों वाहन जब्त कर लिए गए। वन विभाग ने इस संबंध में फारेस्ट एक्ट 6 और 17 के तहत मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें