संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर वागन नचलाना इलाके में शुक्रवार दोपहर न्यायमूर्ति विनोद कौल के एस्कॉर्ट वाहन (जिप्सी) के दुर्घटनाग्रस्त होने से उनके तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एस्कॉर्ट वाहन नचलाना इलाके में सड़क पर पलट गया। पुलिस और स्थानीय स्वयंसेवकों की बचाव टीमों ने तीनों घायलों को उप जिला अस्पताल बनिहाल पहुंचाया। पुलिस ने घायल सुरक्षाकर्मियों की पहचान गुलजार अहमद (32) निवासी पट्टन बारामुला, सुरेश कुमार (37) पुत्र शाम लाल निवासी तालाब तिल्लो, जम्मू और विपन कुमार (55) पुत्र ओमप्रकाश निवासी सांबा के रूप में की है। अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि तीनों घायलों की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।