फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा में सुरक्षा चाक चौबंद, हर आने-जाने वाले की हो रही जांच

विज्ञापन
कटड़ा में वाहन की जांच करती पुलिस। - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। दिल्ली में बम धमाके के बाद मां वैष्णो देवी भवन के साथ ही भवन मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है। अधिकारी सुरक्षा को लेकर बैठकें कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन

कटड़ा के साथ लगती सभी सुरक्षा चौकियों पर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। हर वाहन की जांच की जा रही है। आधार कार्ड चेक किया जा रहा है।
वहीं, कटड़ा के मुख्य बस स्टैंड के साथ ही काउंटर नंबर दो अंतरराज्यीय बस स्टैंड, पंजीकरण केंद्र के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। मां वैष्णो देवी भवन परिसर के साथ ही सभी मार्गों पर पुलिस के साथ ही सीआरपीएफ 6 बटालियन तथा अन्य एजेंसियां नजर रख रही हैं। डॉग स्कवायड के साथ जवान तलाशी अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की मां वैष्णो देवी की यात्रा पूरी तरह से परेशानी मुक्त हो, इसके लिए सभी तरह के उचित कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें