फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur: उधमपुर में आतंकी एक घर से लिए खाना, अंधेरे का फायदा उठाकर हुए फरार, आतंकियों की तलाश जारी

Sun, 21 Dec 2025 01:41 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर

सार

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में आतंकियों ने चोरे मोटू गांव के एक घर से खाना लिया और जंगल की ओर फरार हो गए, जिसके बाद पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने सघन तलाशी अभियान शुरू किया। 
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में आतंकियों द्वारा एक घर से खाना लेने की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है। अधिकारियों के अनुसार, आतंकी खाना लेने के बाद पास के जंगलों की ओर फरार हो गए।

विज्ञापन


पुलिस और अर्धसैनिक बलों का संयुक्त तलाशी अभियान माजालता इलाके के चोरे मोटू गांव और उससे सटे वन क्षेत्रों में जारी है। यह इलाका उस स्थान से करीब पांच किलोमीटर पश्चिम में स्थित है, जहां हाल ही में एक मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी बलिदान हो गया था।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार देर शाम खुफिया सूचना मिली थी कि दो अज्ञात आतंकी शाम करीब 6:30 बजे चोरे मोटू गांव में मंगतू राम के घर पहुंचे और वहां से खाना लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और अर्धसैनिक बल मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आतंकी फरार हो चुके थे।
विज्ञापन


इसके बाद गांव से सटे जंगलों को घेर लिया गया और रविवार सुबह तड़के अलग-अलग दिशाओं से सघन तलाशी एवं कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू किया गया, ताकि आतंकियों का पता लगाकर उन्हें पकड़ा जा सके।

15 दिसंबर को माजालता क्षेत्र के सौन गांव में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया था। उस समय सुरक्षा बलों को जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के आतंकियों की गतिविधियों की सूचना मिली थी, लेकिन घने जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी वहां से भागने में सफल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें