फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जोफड़ में घेराबंदी जारी, आतंकवादियों का कोई सुराग नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस और सेना के जवान लगातार जंगलों को छान रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले की तहसील रामनगर के जोफड़ क्षेत्र के कुलतियां इलाके में बुधवार को हुई मुठभेड़ के बाद से छिपे आतंकवादियों की तलाश जारी है। शनिवार को चौथे दिन भी सुरक्षाबलों को उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, पुलिस और सुरक्षाबलों की कई टीमें क्षेत्र और आसपास के जंगलों को छान रही हैं। सर्च अभियान सुबह होते ही शुरू होता है और देर शाम तक चलता रहता है। रात के समय पूरे इलाके में कड़ी घेराबंदी बनाए रखी जाती है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस, एसओजी और अन्य सुरक्षा बलों की टीमों ने ड्रोन तकनीक का भी सहारा लिया, लेकिन अब तक आतंकवादियों का कोई निशान नहीं मिल पाया है। बुधवार, 9 अप्रैल को दोपहर के समय जोफड़ गांव के जंगलों में सुरक्षाबलों को आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई थी। यह मुठभेड़ लगभग तीन घंटे तक चली थी जो शाम करीब 6 बजे समाप्त हुई। तब से लेकर अब तक सुरक्षाबलों ने व्यापक सर्च अभियान चला रखा है, जिसमें पुलिस और सेना के जवान लगातार जंगलों को छान रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें