फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सांकरी मेले का आगाज, पहले दिन हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। पंचैरी तहसील के मीर गांव में तीन दिवसीय ऐतिहासिक सांकरी मेला शुक्रवार को शुरू हो गया। पहले दिन राज्य के शहर व ग्रामीण इलाकों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मेला स्थल पर पहुंच कर सांकरी देवता मंदिर में माथा टेका और फिर मेला का आनंद उठाया। मेले में ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक था। इस अवसर पर एडीडीसी घनश्याम सिंह मुख्य मेहमान थे।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे एडीडीसी ने रिबन काट कर मेले का विधिवत् रूप से शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्य मेहमान ने मंदिर में माथा टेका। पहले दिन मेला स्थल पर डिस्ट्रिक्ट यूथ सर्विस एंड स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की तरफ से कबड्डी, रस्साकशी व अन्य कई तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों के साथ युवाओं ने भी हिस्सा लिया। जिला सूचना विभाग उधमपुर की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलाकारों ने डोगरी व अन्य कई भाषाओं में कार्यक्रम प्रस्तुत कर राज्य की संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। मेला स्थल पर खाने पीने की वस्तुओं, शृंगार, सजावट का सामान व अन्य कई चीजों के स्टाल लगाए गए हैं। वहीं, सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए विभिन्न विभागों की तरफ से भी स्टाल लगाए गए थे। युवतियां व महिलाएं शृंगार का सामान खरीदने में व्यस्त रहीं तो वहीं पुरुष व युवा खाने-पीने की वस्तुओं को खरीदने में दिलचस्पी दिखाते हुए नजर आए। जिला प्रशासन की तरफ से मेला स्थल पर पानी, स्वास्थ्य सुविधा, बिजली, सफाई व वाहनों की पूरी व्यवस्था की गई थी।

दंगल : पहलवान अजय और हमाम के बीच बराबरी पर छूटा मुकाबला
मेला स्थल पर ही शाम के समय दंगल का आयोजन हुआ। इसमें 30 से अधिक मुकाबले खेले गए। अंत में बड़ी माली का मुकाबला उधमपुर के लड्डन पावर हाउस के पहलवान अजय शर्मा और जम्मू के हमाम हुसैनन के बीच खेला गया। मुकाबला बराबर रहने पर इनाम की राशि दोनों पहलवानों में बांट दी गई। दूसरी माली का मुकाबला उधमपुर के बबलू और रियासी के अनिल के बीच खेला गया और बबलू ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें