उधमपुर/जिब। जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर टिकरी इलाके में मंगलवार शाम को स्कूटी के फिसल कर नीचे गिरने से 15 वर्ष की किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। किशोरी अपने चाचा के साथ स्कूटी पर बैठक कर जम्मू से उधमपुर जा रही थी। लेकिन टिकरी में स्कूटी दुर्घटना का शिकार हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी अनुसार शाम करीब छह बजे जम्मू से उधमपुर की तरफ जा रही स्कूटी (जेके02बीएक्स-0439) जब टिकरी इलाके में पहुंची तो स्कूटी हाईवे पर फिसल गई। स्कूटी के नीचे गिरने पर स्मृति (15) निवासी कतल बटल भी नीचे गिरी और पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक (जेके02एकआर-9839) ने उसको कुचल दिया। किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि स्मृति का चाचा बच गया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।