उधमपुर। जगानू मोड़ में टिप्पर (जेके 14बी 9437) ने स्कूटी (जेके 14सी 8045) को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार प्रवीन कुमार (58 ) निवासी मनवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।