चिनैनी। चिनैनी क्षेत्र में कुछ लोग रोशनी एक्ट के तहत दी गई भूमि को बेच रहे हैं और वहां पर निर्माण कार्य भी शुरू हो चुके हैं। इसलिए मामले का संज्ञान लिया जाए। यह मांग स्थानीय लोगों ने प्रशासन से उठाई है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को पूर्व सरपंच राकेश अंताल के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल
एसडीएम अब्दुल सत्तार से मिला। इस दौरान उन्होंने रोशनी एक्ट की भूमि हो रहे अवैध कार्यों को बताते हुए जल्द संज्ञान लेने की मांग उठाई है। बताया कि बताया कि उक्त भूमि को बेचने के साथ ही उस पर निर्माण कार्य भी शुरू हो चुके हैं। ऐसे में प्रशासन को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। एसडीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर शाम सिंह, रतन सिंह, कुलदीप, बाबू व बोध राज आदि मौजूद रहे।