फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: हाई स्कूल कांसल में बनेगी साइंस लैब और लाइब्रेरी

विज्ञापन
गवर्नमेंट हाई स्कूल कांसल। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। ब्लाॅक पंचैरी के सरकारी हाई स्कूल कांसल में सांइस लैब और लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। इससे छात्रों को पेश आने वाली समस्या जल्द दूर हो जाएगी। स्कूल परिसर में सांइस लैब व लाइब्रेरी के लिए 42.83 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त कमरों का निर्माण किया जाएगा। पीएम श्री के तहत लोक निर्माण विभाग यह कार्य पूरा करेगा।
इन कमरों के बनने से स्कूल में साइंस लैब और लाइब्रेरी को लेकर पेश आने वाली छात्रों की समस्या दूर होगी और वह बिना किसी परेशानी के इन सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे।
विज्ञापन

वहीं इसको लेकर स्थानीय सुनील सिंह, शमशेर सिंह, सुमित शर्मा, राम किशोर, पंकज व अन्य का कहना था कि यह एक दूर दराज का पिछड़ा इलाका है। यहां सुविधाएं बढ़ाने को लेकर सरकार के प्रयास सराहनीय हैं। खासकर सरकारी स्कूलों में इस तरह के इंतजाम से छात्रों को काफी लाभ मिलेगा और वह बिना किसी परेशानी के अपनी शिक्षा को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे। स्कूल में सांइस लैब और लाइब्रेरी की कमी से पहले छात्रों को पढाई में दिक्कत पेश आती थी लेकिन अब नई सांइस लैब और लाइब्रेरी के तैयार होने से उन्हें इन सभी परेशानियों से राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

वहीं इसको लेकर लोक निर्माण विभाग के एईई रोहित गुप्ता का कहना था कि साइंस लैब और लाइब्रेरी को लेकर टेंडर जारी हो गया है जिसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें