कटड़ा। देव किड्स वर्ल्ड स्कूल में वीरवार को निदेशक शारदा देवी, प्रिंसिपल अनुपम शर्मा और स्काउट मास्टर शेख अनायत उल्लाह के नेतृत्व में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों की आत्मिक शांति के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रख मृतकों को श्रद्धांजलि दी। निदेशक व प्रिंसिपल ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। निर्दोष लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की। संवाद