फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दी दवाई, फिर खिलाई मिठाई, तब शुरू हुई पढ़ाई

विज्ञापन
उधमपुर: जिला अस्पताल में वैक्सीनेशन लगवाते स्कूली छात्र. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जिले के हायर सेकेंडरी और हाई स्कूलों में मंगलवार को विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई। कई स्कूलों ने विद्यार्थियों का मिठाई खिलाकर स्वागत किया। स्कूलों में केवल टीका लगवा चुके विद्यार्थियों को ही आने की अनुमति दी जा रही है। शिक्षा विभाग इसको लेकर एक कमेटी का गठन करेगा, जो स्कूलों में नियमों के पालन का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन

करीब दो वर्ष बाद जिले में सरकारी हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों में रौनक लौटना शुरू हुई है। जानकारी न होने के कारण सोमवार को कम विद्यार्थी स्कूलों पहुंचे थे। लेकिन, मंगलवार को इनकी संख्या में बढ़ोतरी हुई। शहीद इंस्पेक्टर कमल सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में जब विद्यार्थी कक्षाओं में बैठे तो स्कूल ने खुशी में मिठाई बांटी। उसके बाद पढ़ाई शुरू की गई। इसी तरह अन्य हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों में भी जश्न मनाया गया।
स्कूलों में केवल कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले विद्यार्थियों को ही आने की अनुमति दी गई है। हालांकि, जिले में ज्यादातर विद्यार्थियों को वैक्सीन लग चुकी है। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग में स्वास्थ्य विभाग ने 96.54 प्रतिशत किशोरों को पहली डोज और 55.86 प्रतिशत को दूसरी डोज लगा दी है। अगर कोई विद्यार्थी बिना वैक्सीन लगवाए स्कूल पहुंच रहा है तो उसे उसी समय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर वैक्सीन लगाई जा रही है। उसके बाद ही उसे कक्षा में बैठने की अनुमति मिल रही है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के सीईओ अरविन कुमार कौल ने बताया कि स्कूलों की निगरानी के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग मिलकर एक कमेटी का गठन कर रहे हैं। यह कमेटी लगातार स्कूलों का निरीक्षण करेगी और देखेगी कि स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन हो रहा है या नहीं। स्कूलों में लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। इसके साथ जिन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या अधिक है, उनको सुबह व शाम के सत्र में चलाया जा रहा है। इसके लिए भी स्कूलों की सूची तैयार की जा रही है।

उधमपुर: गवर्नमेंट बॉयस हाई सेकेंडरी स्कूल में छात्रों का स्वागत मिठाई खिलाकर किया गया.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें